Showing posts with label एक शायर. Show all posts
Showing posts with label एक शायर. Show all posts

Wednesday, March 6, 2013

एक ग़ज़ल

शाम-ए-ग़म  तुझ  से  जो डर जाते हैं

शब   गुज़र   जाए   तो   घर  जाते  हैं




यूँ     नुमाया     हैं     तेरे     कूचे    में


हम    झुकाए    हुए   सर   जाते     हैं



अब   अना   का  भी   हमे  पास नहीं


वो    बुलाते    नहीं    पर    जाते    हैं



व‍क़्ते  रुख़सत  उन्हे  रुख़सत करने


हम  भी  ता-हद्‍दे   नज़र   जाते   हैं



याद करते  नहीं जिस दिन तुझे हम


अपनी   नज़रो   से   उतर   जाते  हैं



वक़्त     से    पूछ     रहा     है    कोई


ज़्ख़्म    क्या   वाक़ई   भर   जाते   हैं



ज़िन्दगी    तेरे    ताअक़्क़ुब    में हम


इतना   चलते   हैं   कि  मर  जाते  हैं



मुझको    तन्क़ीद    भली   लगती  है


आप    तो   हद   से   गुज़र   जाते   हैं


                            - ताहिर फ़राज़
---------------------------------------
---------------------------------------------

Tuesday, February 23, 2010

किस क़द्र सादा हैं हम

किस  क़द्र  सादा  हैं  हम,  कैसी  क़ज़ाएं  माँगें

दुश्मनों  से   भी   मुहब्बत   की  अदाएं  माँगें


हाल यह है कि हुआ पल का गुज़रना भी मुहाल

कितने  ख़ुशफहम  हैं,  जीने  की  दुआएं मांगें


इस क़दर क़हत मसीहाओं का पहले तो न था

अब   तो   बीमारों   से   बीमार  दवाएं   मांगें


उनके   अंदाज़   निराले   हैं   ज़माने   भर   से

ख़ुद  सितम  ढाएंगे  और  हम  से वफाएं मांगें


दल्के महनत पे सदा हमको रहा फ़क्र "हफ़ीज़"

हम  न   अग़यार   से   गुलरंग   कबाएं   मांगें

                                           -हफ़ीज़ सिद्दीक़ी
--------------------------------------------

मुहाल  :  कठिन
ख़ुशफ़हम  :  ख़ुशियों की आशाएं रखने वाला
क़हत  :  आकाल
दल्के  :  गुदड़ी
फ़क्र  :  गर्व
अग़यार  :  गैर
कबाएं  :  चादर, चोगा

Friday, January 29, 2010

एक ग़ज़ल

बूँद  पानी  की  हूँ  थोड़ी  सी  हवा  है  मुझ में

उस बिज़ाआत पे भी क्या ज़रफ़ा इना है मुझ में




ये  जो  एक  हश्‍र  शबो  रोज़  बपा  है  मुझ में


हो न हो  कुछ  और  भी  मेरे  सिवा  है मुझ में




सफ़ाए  दहर  पे  एक  राज़  की  तहरीर  हूँ मैं


हर  कोई पढ़ नहीं सकता जो लिखा है मुझ में




कभी शबनम की लताफत कभी शोले की लपक


लम्हा लम्हा  ये  बदलता  हुआ क्या है  मुझ में




शहर का शहर  हो जब  अरसाए  मेहशर की तरह


कौन  सुनता  है  जो  कोहराम  मचा  है  मुझ में




वक़्त ने कर दिया "साबिर"  मुझे  सहरा बा किनार


एक   ज़माने  में  समंदर  भी   बहा  है  मुझ  में


                                                   : साबिर
------------------------------------------------------------

बिज़ाअत  :  योग्यता
ज़रफ़ा  :  हौसला
इना  :  लगाम
हश्‍र  :  हालात
बपा  :  बीतना
सफ़ाए दहर : दुनिया के पन्ने 
तहरीर  :  लिखाई
लताफ़त  :  कोमलता
अरसाए  :  मैदान
महशर  :  कयामत, प्रलय
कोहराम  :  कोलाहल
सेहरा बा किनार  :  रेत का किनारा

Tuesday, January 19, 2010

दिल की दिल में

दिल की दिल में न रह जाये यह कहानी कह लो


चाहे  दो  हर्फ़  लिखो  चाहे  ज़बानी  कह  लो




मैंने  मरने  की  दुआ  मांगी थी  वो पूरी न हुई


बस  इसको  मेरे  जीने  की  कहानी  कह  लो




सर  सरे   वक़्त  उड़ा  ले  गई   रूदाद  हयात


वही  अवराक़  जिन्हें  अहदे  जवानी  कह लो




तुमसे  कहने  की  नहीं  बात  मगर कह बैठा


अब  इसे  मेरी  तबियत  की  रवानी कह लो




वही  एक  किस्सा ज़माने  को मेरा याद रहा


वही  एक  बात  जिसे  आज  पुरानी कह लो




हम पे जो बीती है बस उसको रक़म करते हैं


आपबीती  कहो  या  मरसिया  ख़्वानी  कह लो



                             : ख़लीलुर्रहमान "आज़मी"
------------------------------------------

सर सरे वक़्त : आंधी के वक्‍त
रूदाद : कहानी
अवराक़ : प्रष्‍ठ
अहदे जवानी : जवानी का ज़माना
रवानी : प्रवाह
रक़म : लिखना
मरसिया ख़्वानी : शोकगीत पढ़ना


Wednesday, January 6, 2010

कितने मौसम बीत गये हैं


कितने मौसम बीत गये हैं  दुख सुख की तन्हाई में

दर्द की  झील नहीं सूखी  है  आँखों की अंगनाई में


बीती  रातों  के झोंके  आए जब मेरी  अंगनाई में

दिल  के  सौ  सौ  टांके टूटे  एक एक  अंगड़ाई  में


सच सच कहना ऐ दिले नादां बात है क्या रुसवाई में

सेंकड़ों  आँखें  झांक  रही  हैं  क्यों  मेरी  तन्हाई  में


रूप की धूप भी काम न आई, दर्द की लहरें जाग उठीं

दिल  की  चोट  उभर  आई  है  यादों  की  पुरवाई  में


सोते जागते एक एक रग में बिजली सी लहराती है

किसके  बदन  की  ख़ुशबू फैली  आज मेरी  तन्हाई में


अपने जलते सपनों की परछाईं मिली उसमें "उनवान"

जब  भी  झांका  उस  की  ठंडी  आँखों  की  गहराई  में


                                                                      : उनवान चिश्ती
----------------------------------------------------------------------------------------


Thursday, December 31, 2009

एक शायर

रात भर एक जिस्म था जिस पर कई ख़न्जर चले

दिन निकल आया तो हर सिम्त से पत्थर चले


अपने सब मंज़र लुटा कर शाम रुख़्सत हो गई

तुम भी वापस लौट जाओ हम भी अपने घर चले


नींद की सारी तन्नाबें टूट कर गिरती गईं

मुझ को तन्हा छोड़ कर ख़्वाबों के सब पैकर चले


क़र्ब जब तख़लीक का हद से सवा होने लगा

अपने फ़न को नामुकम्मल छोड़ कर आज़र चले


कोई सूरत हो के टूटे भी सुकूते दिल "शमीम"

यह आंधी जिस्म के बाहर है अब अंदर चले


                                                -:  शमीम फ़ारुक़ी

-----------------------------------------------------

सिम्त :  दिशा
तन्नाबें :  रस्सी
पैकर :  आकार
कर्ब :  वेदना
तख़लीक़ : रचना
फ़न :  कला
नामुकम्मल : अधूरा
आज़र :  पीड़ित
सुकूते दिल : दिल की शान्ति

Tuesday, December 22, 2009

दुनिया सजी हुई है

दुनिया   सजी  हुई  है   बाज़ार   की तरह

हम  भी  चलेंगे  आज  ख़रीदार  की तरह


टूटे  हों  या  पुराने हों  अपने तो  हैं यही

ख़्वाबों को जमा करता हूं आसार  की तरह


यह  और बात  है कि  नुमाया  रहूं मगर

दुनिया  मुझे  छुपाए  है  आज़ार  की तरह


मेरी किताबे ज़ीस्त तुम एक बार तो पढ़ो

फिर  चाहे फैंक दो किसी अख़बार की तरह


अब ज़िन्दगी की धूप भी सीधा करेगी क्या

अब तक तो कज़ रहा तेरी दस्तार की तरह

                                                                            - सबा जायसी
--------------------------------------------------------------------------------

आसार - खंडहर

नुमाया - उजागर

आज़ार - पीढ़ा

ज़ीस्त - ज़िन्दगी

कज - टेढ़ा

दस्तार - पगड़ी

Tuesday, December 15, 2009

जीना है कैसे मुझको


जीना है कैसे  मुझको तन्हा  न  फैसला कर

ख़ुशियों से राय ले ले ग़म से भी मशवरा कर


दुनिया की भीड़ में मैं गुम हो के रह गया हूं

ऎ  आईने  मुझे  तू  माज़ी   ज़रा अता कर


थक कर न बैठ जाना राहों में ऎ मुसाफिर

मंज़िल तुझे मिलेगी चलने का हौसला कर


यादों के गुलिस्तां से ख़शबू सी आ रही है

क्यों  दूर  हो गये  तुम मेरे  क़रीब आ कर


कर लेना लाख कोशिश तुम भूलने की मुझको

याद  आयेंगे  तुम्हें  हम  देखो  ज़रा भुलाकर

--------------------------------------------------------------------------------


माज़ी - बीता हुआ कल, इतिहास

Thursday, December 10, 2009

एक ग़ज़ल

मेरी ज़ुबां से मेरी दास्तां सुनो तो सही

यकीं करो न करो मेहरबां सुनो तो सही


चलो ये माना कि मुजरिमे मुहब्बत हैं

हमारे जुर्म का हमसे बयां सुनो तो सही


बनोगे मेरे दोस्त तुम, दुश्मनों एक दिन

मेरे हयात की आबो गुहा सुनो तो सही


लबों को  सी के जो बैठे हैं महफ़िल में

कभी उनकी भी खामोशियां सुनो तो सही

-------------------------------------------------
-------------------------------------

Friday, November 27, 2009

एक शायर


सफ़र    की   दर्द   भरी दास्तान रख दूंगा


मैं पत्थरों पे लहू का निशान रख दूंगा






ये आग शहर की गर मैं बुझा न पाया तो


दहकते    शोलों   पे अपना मकान रख दूंगा






तुझे   ज़मीन    की    तंगी   सता    न    पायेगी


मैं   तेरे   दिल   में   खुला आसमान रख दूंगा






उड़े तो आख़री कोना गगन का छू के दिखायें


कटे   परों  में   बला   की      उड़ान    रख    दूंगा






वो   एक   बार   इशारा   तो    करें    खामोशी    का


मैं    ख़ुद   काट   के    अपनी   ज़बान   रख     दूंगा




 

Thursday, November 26, 2009

एक शायर


कहीं ऎसा न हो दामन जला लो

हमारे आंसुऔं पर ख़ाक डालो


 

मनाना ही ज़रूरी है तो फिर तुम

हमें सबसे ख़फ़ा हो कर मना लो

 


बहुत रोई हुई लगती हैं आंखें

मेरी ख़ातिर ज़रा काजल लगा लो

 


अकेलेपन से खौ़फ आता है मुझको

कहां हो ऎ मेरे ख़ाबों - ख़यालों



बहुत मायूस बैठा हूं मैं तुमसे

कभी आकर मुझे हैरत में डालो ॥



                           - लियाकत अली अज़ीम