Showing posts with label बशीर बद्र. Show all posts
Showing posts with label बशीर बद्र. Show all posts

Sunday, November 22, 2009

मेरे शहर के शायर..

आंखों में रहा दिल में उतर कर नहीं देखा

कश्ती के मुसाफ़िर ने समन्दर नहीं देखा



बे- वक्त अगर जाऊंगा सब चौंक पडेंगे

मुद्दत हुई दिन में कभी घर नहीं देखा



जिस दिन से चला हूं मेरी मंज़िल पे नज़र है

आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा



ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं

तुमने मेरा कांटों भरा बिस्तर नहीं देखा



पत्थर मुझे कहता है मेरा चाहने वाला

मैं मोम हूं उसने मुझे छू कर नहीं देखा


                                                   - बशीर बद्र
---------------------------------------------------

कश्ती - नाव
मुसाफ़िर - सफ़र करने वाला
बे वक्त - असमय
मुद्दत - लंबा समय

--------------------------
---------------------------------------------------

Sunday, November 15, 2009

मेरे शहर के शायर

-: बशी़र बद्र :-

 

किसे ख़बर थी तुझे इस तरह सताऊंगा

ज़माना देखेगा और मैं न देख पाऊंगा

 

हयातो मौत फिराको विसाल सब यक़ज़ा

मैं एक रात में कितने दिये जलाऊंगा

 

पला बढ़ा हूं तक इन्हीं अंधेरों में

मैं तेज़ धूप से कैसे नज़र मिलाऊंगा

 

मेरे मिजाज़ की मादराना फितरत है

सवेरे सारी अज़ीयत मैं भूल जाऊंगा

 

तुम एक पेड़ से बाबस्ता हो मगर मैं तो

हवा के साथ दूर दूर जाऊंगा

 

मेरा ये अहद है मैं आज शाम होने तक

जहां से रिज़्क लिखा है वहीं से लाऊंगा

--- 2 --- 

ये चराग़ बे नज़र है सितारा बे ज़ुबां है

अभी तुम से मिलता जुलता कोई दूसरा कहां है

 

वही शख़्स जिस पे अपने दिलो जां निसार कर दूं

वो अगर ख़फ नहीं है तो ज़रूर बदगुमां है

 

मेरे साथ चलने वाले तुझे क्या मिला सफर में

वही दुख भरी ज़मीं है वही ग़म का आसमां है

 

मैं इसी गुमां में बरसों बड़ा मुत्मईन रहा

तेरा जिस्म बेतग़इयुर मेरा प्यार जाविदा है

 

उन्हीं रास्तों ने जिन पर कभी तुम थे साथ मेरे

मुझे रोक रोक के पूछा तेरा हमसफर कहां है

 

बेतग़इयुर - अपरिवर्तनशील

जाविदा - अमर

-------------------------------------------